Samachar Nama
×

अखिलेश यादव की मस्जिद में मीटिंग पर डिप्टी सीएम ने कसा तंज बोले- ‘नमाजवादी पार्टी बन गई है सपा', देखे VIDEO 

अखिलेश यादव की मस्जिद में मीटिंग पर डिप्टी सीएम ने कसा तंज बोले- ‘नमाजवादी पार्टी बन गई है सपा', देखे VIDEO 

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की संसद भवन के पास एक मस्जिद में कथित राजनीतिक बैठक को लेकर राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है, जबकि अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया है।

अखिलेश नमाजवादी - उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कथित तौर पर मस्जिद को बैठक के लिए इस्तेमाल करने पर, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा प्रमुख और समाजवादी पार्टी हमेशा संविधान का उल्लंघन करते हैं। भारतीय संविधान कहता है कि हम धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए नहीं कर सकते। वे संविधान को नहीं मानते। वे हमेशा नमाजवादी रहते हैं। दरअसल, 22 जुलाई को मस्जिद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं की बैठक हुई थी।

अखिलेश यादव ने पलटवार किया
अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि आस्था जोड़ती है। लेकिन, भाजपा चाहती है कि लोग एकजुट होने के बजाय बंटे रहें। हम सभी धर्मों में विश्वास करते हैं। भाजपा का हथियार धर्म है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को मिठाई से दिक्कत है, तो क्या वे मिठाई खाना बंद कर देंगे? अगर भाजपा कहती है कि नमकीन खाओ, तो क्या आप नमकीन खाएंगे? भाजपा का हथियार धर्म है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा 25 जुलाई को करेगा बैठक

इस विवाद के बीच, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने 25 जुलाई को नमाज़ के बाद उसी मस्जिद में एक बैठक करने की घोषणा की है। मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए सपा पर तीखा हमला बोला है।

Share this story

Tags