इस आलीशान बंगले में रहती है क्रिकेटर रिंकू सिंह से सगाई करने वाली सांसद प्रिया सरोज, दिल जीत लेंगी तस्वीरें

रविवार 8 जून का दिन क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के लिए बेहद खास रहा। दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए सगाई कर ली। तस्वीरें सामने आते ही लोगों ने शुभकामनाएं दीं और खूब प्यार बरसाया। जब से रिंकू का नाम प्रिया के साथ जुड़ा है, हर कोई इस हसीना की खूबसूरती और सादगी की चर्चा कर रहा है।
लेकिन आपको बता दें कि महज 25 साल की उम्र में जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद बनी प्रिया सरोज की लाइफ स्टाइल भी सादगी से झलकती है। वह 3 बार सांसद और वर्तमान में विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। उनके घर की सजावट बेहद साधारण तरीके से की गई है, जो आपको भी प्रेरित कर सकती है।
पहली नजर में दिखा शाही प्रवेश द्वार
सांसद प्रिया सरोज जिस घर में अपने परिवार के साथ रहती हैं, उसकी पहली झलक में शाही प्रवेश द्वार दिखाई देता है। गर्म इंटीरियर में क्रीमी दीवारें और पॉलिश किए हुए चमकदार फर्श हैं। इसके अलावा घर के बिल्कुल बीच से सीढ़ियां क्लासी लुक देती हैं। पूरा घर बाउंड्री वॉल से ढका हुआ है, जिसके ऊपर दो-दो के जोड़े में लाइट्स लगी हुई हैं। बता दें, प्रिया ने ये तस्वीरें दिवाली के मौके पर शेयर की हैं। लिविंग एरिया और खूबसूरत नक्काशी लिविंग एरिया को कूल कलर्स से सजाया गया है। यहां नीले और सफेद कवर वाला सोफा और लकड़ी की टेबल रखी गई है।
लाइट शेड की दीवार पर ग्रे कलर के पर्दे लगाए गए हैं। वहीं, लड़की के गेट पर बारीक नक्काशी की गई है, मिरर के साथ इसका कर्व्ड पैटर्न डिजाइन खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। ऑफिस एरिया कैसा है? जनप्रतिनिधि होने के नाते प्रिया सरोज और पिता अक्सर लोगों से मिलते रहते हैं। इसके लिए एक कॉमन ऑफिस एरिया भी है। इसमें मार्बल फ्लोरिंग है और दीवारों को सफेद रंग से रंगा गया है। यहां डार्क कलर के पर्दे दीवारों के लाइट शेड के साथ परफेक्ट लग रहे हैं। ब्राउन कलर का सोफा और टेबल भी मैच कर रहे हैं। ऐसे की गई है सजावट अब ऑफिस एरिया की सजावट की बात करें तो यहां दीवार पर मिरर के साथ लकड़ी की अलमारी लगी हुई है।
इसमें पार्टी नेताओं की तस्वीरें, खूबसूरत शोपीस और अनूठी चीजें लगी हुई हैं। यहां तक कि लाइटिंग भी इस एरिया का सेंटर पॉइंट है। झूमर पैटर्न में डिजाइन लाइट है जिसके बीच में 5 लैंप हैं। आप डेकोरेटिव लाइट से भी घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।
बालकनी में लगाएं खूबसूरत पौधा
प्रिया सरोज के घर की बालकनी सबसे खूबसूरत है। चेक पैटर्न वाली फ्लोरिंग, खूबसूरत फूलों के पौधे और खुली जगह आराम करने के लिए परफेक्ट है। यहां सफेद रंग की रेलिंग है, जिसकी बनावट ट्रेडिशनल लुक दे रही है। रेलिंग के ऊपर का एरिया मिरर से कवर किया गया है। इस तरह सांसद प्रिया का घर खूबसूरत होने के साथ-साथ सादगी भी दिखा रहा है।