Samachar Nama
×

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की ने मांगी माफी, बोली- ‘मुझे अपने किए पर शर्मिंदगी है’

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की ने मांगी माफी, बोली- ‘मुझे अपने किए पर शर्मिंदगी है’

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नोएडा की लड़की ने अब माफी मांग ली है। हाथ जोड़कर जारी किए गए वीडियो में लड़की ने अपने बयान पर पछतावा जताते हुए कहा कि उसे अपने किए पर शर्मिंदगी है। लड़की ने कहा, “मैंने जो किया, वह माफी के लायक नहीं था। मैं सिर्फ 15 साल की हूं। यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। मैं दोबारा ऐसा नहीं कहूंगी।” उसने आगे कहा कि उसे अपनी गलती का एहसास है और वह भविष्य में इस तरह की कोई बात नहीं करेगी।

वीडियो जारी कर जताया पछतावा

माफी मांगते हुए लड़की ने हाथ जोड़कर लोगों से क्षमा मांगी। उसने कहा कि उसके बयान से यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उसे इसका दुख है। लड़की ने यह भी कहा कि वह अपने किए को लेकर शर्मिंदा है।उसका यह माफीनामा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है। लोग इस मामले में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान आया था विवाद

जानकारी के अनुसार, जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान लड़की का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती नजर आई थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।इसके बाद लोगों ने इस पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग उठाई। मामले को लेकर पुलिस और संबंधित अधिकारियों की ओर से भी जानकारी जुटाई गई।

नाबालिग होने की बात कही

माफी मांगते हुए लड़की ने अपनी उम्र 15 साल बताई और कहा कि यह उसकी पहली गलती है। उसने भरोसा दिलाया कि भविष्य में वह ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगी।फिलहाल इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई और कानूनी स्थिति पर संबंधित अधिकारियों के फैसले का इंतजार है। वहीं, लड़की के माफीनामे के बाद विवाद को शांत करने की कोशिश भी नजर आ रही है।

Share this story

Tags