नाबालिग सहेलियों को किया अगवा, जबरन शादी का बनाने लगे दबाव... विरोध पर मेहताब ने नोचा जिस्म, तीन गिरफ्तार

यूपी के अमेठी में दो किशोरियों को कुछ परिचितों ने चार पहिया वाहन में अगवा कर लिया। वे उन पर शादी का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दूसरी किशोरी के साथ भी जबरन यौन संबंध बनाने की कोशिश की। पुलिस ने किशोरियों को अमेठी रेलवे स्टेशन से मुक्त कराकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चौथे आरोपी की तलाश जारी है। मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली पीड़िता ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। बताया कि मेहताब हाशमी ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। उसी दिन गांव के एक व्यक्ति ने भी थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि उसकी बेटी एडमिशन फॉर्म भरने गौरीगंज आई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वे उन पर शादी का दबाव बनाने लगे। बुधवार को पुलिस ने दोनों किशोरियों को अमेठी रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। उनके बयान दर्ज किए गए। पूछताछ में पता चला कि दोनों किशोरियां सहेली हैं। एक का दोस्त सोहेल है तो दूसरे का मेहताब। दोनों युवकों ने उन्हें चार पहिया वाहन से अगवा कर लिया। अमेठी ले जाकर शादी का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर मेहताब ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जबकि, सोहेल ने दूसरी के साथ संबंध बनाने की कोशिश की। इसके बाद मेहताब के भाई इरफान और चांद हाशमी ने उन्हें धमकाया। अगले दिन दोनों को अमेठी रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गए। आरोपी सोहेल की तलाश जारी है प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि किशोरी के बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मेहताब, इरफान, चांद हाशमी को जेल भेज दिया गया है। चौथे आरोपी सोहेल की तलाश जारी है।