असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी तय, श्रम विभाग ने सात सेक्टरों की सूची जारी की

श्रम विभाग ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए मजदूरी तय कर दी है। इसकी शुरुआत सात क्षेत्रों से की गई है। असंगठित क्षेत्र में होटल-रेस्तरां, बीड़ी, कालीन, कांच व चूड़ी, इंजीनियरिंग, चीनी व डिस्टलरी उद्योग में 20 लाख से अधिक श्रमिक हैं। इन क्षेत्रों में मजदूरी का कोई मानक नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए श्रम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए न्यूनतम मजदूरी तय कर दी है। होटल व रेस्टोरेंट में काम करने वाले श्रमिकों के लिए प्रतिमाह न्यूनतम मजदूरी 11 से 22 हजार रुपये तय की गई है। चीनी उद्योग में न्यूनतम मजदूरी 24 हजार रुपये और डिस्टलरी में न्यूनतम मजदूरी 20 हजार रुपये तय की गई है। बीड़ी, कांच व कालीन से जुड़े उद्योगों में न्यूनतम मजदूरी 8 हजार से 10 हजार रुपये तय की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय का सबसे ज्यादा लाभ होटल व रेस्टोरेंट में काम करने वाले श्रमिकों को होगा। इनके चिह्नांकन के लिए श्रम विभाग समेत अन्य विभागों व संगठनों की मदद ली जाएगी। इन क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए न्यूनतम वेतन
कुशल होटल और रेस्तरां (10 से कम कर्मचारियों वाले)
होटल और रेस्तरां (10 से अधिक कर्मचारियों वाले) स्टार होटल (50 से 500 कर्मचारियों वाले) इंजीनियरिंग उद्योग (500 से अधिक कर्मचारियों वाले) इंजीनियरिंग उद्योग चीनी उद्योग बीड़ी उद्योग काला उद्योग कांच और चूड़ी उद्योग
अकुशल
10984 11641 13042 12857 13478 24329 8877 10267 9811
अर्ध-कुशल
12108 12835 15533 14118 14826 24494 10146 11408 11180
कुशल 13561 14374 18404 15673 16174 24879
12097
12321
12435
श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव एमकेएस सुंदरम का कहना है कि श्रमिक वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसीलिए असंगठित क्षेत्र के कुशल और अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम दैनिक मजदूरी तय करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में न्यूनतम दैनिक मजदूरी तय की गई है। इससे श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।