गणित के शिक्षक ने छात्रा के सामने रखी गंदी शर्त, वो मजबूर हो गई...आपबीती सुन खौल उठेगा खून

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के एक स्कूल में गणित का शिक्षक पुनीत वशिष्ठ अपनी ही कोचिंग में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था। आरोप है कि वह अश्लील हरकतें कर रहा था। उस पर बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव बना रहा था। न्यू आगरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। उधर, स्कूल प्रबंधन ने आरोपी को स्कूल से निकाल दिया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक पुनीत वशिष्ठ न्यू आगरा क्षेत्र का रहने वाला है। वह सिकंदरा के एक नामी स्कूल में गणित पढ़ाता था। वह नगला बूढ़ी में कोचिंग भी चलाता है। इसी क्षेत्र की 14 वर्षीय लड़की पिछले 10 महीने से उसकी कोचिंग में पढ़ने आ रही थी। आरोप है कि पुनीत ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। लड़की के चाचा ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले भतीजी चुप थी तो उसकी मां ने उससे बात की। उसने उसके परेशान होने का कारण पूछा। इस पर वह रोने लगी। उसने घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि कोचिंग टीचर पुनीत वशिष्ठ पिछले 6 महीने से उसे परेशान कर रहा है। वह उस पर बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव बना रहा है। मना करने पर वह अश्लील बातें करता है। कुछ दिनों से वह उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा है। उसे डर था कि अगर उसने शिकायत की तो उसकी पढ़ाई छूट जाएगी। इसलिए उसने मुंह नहीं खोला। अब उसकी हरकतों को बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया। यह सुनकर परिजन भी हैरान रह गए। उन्होंने बेटी को साथ लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। डेढ़ साल से स्कूल में कर रहा था सेवा सिकंदरा स्थित स्कूल के चेयरमैन ने बताया कि आरोपी टीचर डेढ़ साल से स्कूल में सेवा दे रहा था। उसके खिलाफ शिकायत सामने आने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है। स्कूल प्रिंसिपल से भी टीचर के व्यवहार के बारे में पूछताछ की गई है। हालांकि स्कूल स्तर पर पहले टीचर के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली थी। पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। एक अन्य छात्रा से भी कुकर्म की चर्चा न्यू आगरा थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी शिक्षक के बारे में चर्चा है कि वह एक अन्य छात्रा से भी कुकर्म कर रहा था। लेकिन, छात्रा ने तहरीर नहीं दी। इस कारण इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। आरोपी की उम्र 36 साल है। वह शादीशुदा है। तहरीर के बाद से वह फरार है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।