डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव, पिता की तहरीर पर दामाद समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शुक्रवार को डीएम के आदेश पर एक विवाहिता का शव उसकी कब्र से निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता ने अपने दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कदीम की है. मूल रूप से रामपुर मथुरा क्षेत्र के अलईपुर निवासी बकरीदी ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जाता है कि आठ साल पहले उन्होंने अपनी बेटी जाकिरुन बानो (30) की शादी मोहम्मदपुर कदीम निवासी इसराइल से की थी। शादी के तुरंत बाद ही ससुराल वालों ने उनकी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया।
19 मई की रात ससुराल वालों ने उनकी बेटी की बुरी तरह पिटाई की। दरअसल, जाकिरुन के देवर शकील को शादी में काफी दहेज मिला था। ससुराल वाले उनकी बेटी को कम दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति इसराइल समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच चल रही है।
शव पर चोट के निशान पाए गए।
बकरीदी ने एसपी अंकुर अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने अपनी बेटी के शरीर पर पाए गए निशानों की तस्वीरें दिखाईं। शरीर पर बहुत गहरे निशान दिखाई दे रहे हैं। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को बहुत बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। ससुराल वालों ने उसे आनन-फानन में दफना दिया।
पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया।
डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार दीनानाथ यादव, लेखपाल राजकुमार दिनकर, विमल कुमार, कोतवाल अनिल सिंह व पुलिस टीम की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।