
यूपी की राजधानी लखनऊ में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक शख्स को गोली मार दी। पूरी घटना रविवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हमलावर घायल के रिश्तेदार हैं। दोपहर में खाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद शाम को रिश्तेदारों ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
रिश्तेदारों द्वारा किया गया हमला
दरअसल, पूरा मामला राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र का है। यहां बंधा रोड पर शाम करीब 5:15 बजे फायरिंग की घटना सामने आई। यहां कार में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। साथ ही बताया गया है कि बदमाश घायल के रिश्तेदार हैं। दोपहर में खाने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने शख्स को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार टीमें बनाई हैं। साथ ही बदमाशों की तलाश जारी है।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
एडीसीपी पंकज सिंह ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 मई की शाम करीब 5:15 बजे गोली चलाने की घटना सामने आई। यहां गाजीपुर थाना क्षेत्र के बंधा रोड पर एक युवक को उसके रिश्तेदारों ने ही गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची और युवक को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दोपहर में खाने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई। घायल के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जा रहा है। चार टीमें बनाई गई हैं। बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।