इश्क, ब्लैकमेल फिर रेप… कोचिंग टीचर के मोबाइल से मिले 20 लड़कियों के अश्लील Video

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पुलिस ने एक कोचिंग शिक्षक को नाबालिग छात्रा से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिक्षक के मोबाइल से 20 से अधिक लड़कियों के अश्लील वीडियो बरामद किए हैं। आरोपी शिक्षक ने पहले लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाया और बाद में उनका अश्लील वीडियो बना लिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिर्जापुर के लालगंज क्षेत्र से शिक्षक और छात्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने असलम नाम के एक कोचिंग शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक पर उसके अधीन पढ़ने वाली छात्रा ने बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन से 20 से अधिक लड़कियों के अश्लील वीडियो भी बरामद किए हैं।
बलात्कार के आरोप में कोचिंग संचालक गिरफ्तार
असलम का लालगंज इलाके में कोचिंग सेंटर है, जहां वह स्कूली लड़कियों को पढ़ाता था। कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली छात्रा के भाई ने 26 अप्रैल को लालगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी असलम पर अपनी बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोपी ने पीड़िता का वीडियो भी बना लिया था और उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
20 से अधिक अश्लील वीडियो पाए गए।
मामले की जानकारी देते हुए लालगंज सीओ अशोक कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा के भाई ने थाने में आरोपी शिक्षक पर उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से 20 से अधिक लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।