Samachar Nama
×

लोगों पर हमला तो जानवरों को शिकार बना रहे तेंदुए, वन विभाग लाचार.. गुस्से में ग्रामीण

लोगों पर हमला तो जानवरों को शिकार बना रहे तेंदुए, वन विभाग लाचार.. गुस्से में ग्रामीण

अमरोहा जिले में 20 से अधिक तेंदुए हैं। कभी ये लोगों पर हमला करते हैं तो कभी जानवरों का शिकार करते हैं। पिछले तीन साल में पांच से अधिक तेंदुए और 10 शावक मिल चुके हैं। आपसी लड़ाई और ग्रामीणों के हमले में चार तेंदुए मर चुके हैं। वन विभाग के पास तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे तो हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर बाहर से ड्रोन कैमरे, ट्रेडिंग डिवाइस और प्रशिक्षित टीमें बुलाई जाती हैं। यही वजह है कि तेंदुए वन विभाग की पकड़ में नहीं आते। पिछले कुछ दिनों से मंडी धनौरा और नौगावां क्षेत्र में लगातार तेंदुए देखे जा रहे हैं। एक सप्ताह पहले नौगावां क्षेत्र के दाऊद सराय गांव के पास एक भट्ठे में तेंदुआ देखा गया था। इसी क्षेत्र के अलीपुर कलां गांव में तेंदुए ने एक कुत्ते का भी शिकार किया था। इससे पहले भी तेंदुए कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। करीब एक माह पहले जिले के देहरा कादर बख्श गांव में तेंदुए ने ग्रामीण केसरी सिंह पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। 4 मई 2024 को मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव महमदी में खेत में आग लगा रहे किसान हरि सिंह पर तेंदुए ने हमला करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने तलाश की तो खेत में दो शावक मिले। 5 सितंबर 2024 को आदमपुर के गांव फरोट में घर में सो रही माया देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। सर्वेश देवी ने खेत के पास एक तेंदुए को बछड़े का शिकार करते देखा। तेंदुए ने बछड़े पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन पर वार कर उसे मार डाला। यह देख सर्वेश देवी बेहोश हो गई। पास के खेत में काम कर रहे किसान नेपाल सिंह दौड़कर मौके पर पहुंचे और सर्वेश देवी को उठाया। 5 अक्तूबर 2024 को नौगांवा तगा गांव निवासी लियाकत के बेटे कासिम पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

Share this story

Tags