Samachar Nama
×

मथुरा से किडनैपिंग, जबरन धर्म परिवर्तन और खिलाया गया गोमांस, 14 साल बाद कट्टरपंथी के चंगुल से ऐसे छूटी पीड़िता

मथुरा से किडनैपिंग, जबरन धर्म परिवर्तन और खिलाया गया गोमांस, 14 साल बाद कट्टरपंथी के चंगुल से ऐसे छूटी पीड़िता

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लव जिहाद में फंसी एक लड़की 14 साल बाद वापस लौटी है और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही है। उसका आरोप है कि 2012 में एक इंस्टीट्यूट में क्लास जाते समय उसे किडनैप कर लिया गया था। उसके परिवार ने मथुरा के गोविंद नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

हिंदू नाम के युवक से दोस्ती
पीड़िता के मुताबिक, कई साल पहले वह मथुरा के कल्याणम करोति में ऑटोमेट्री का कोर्स कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। लड़की का आरोप है कि युवक ने उसके हिंदू नाम का इस्तेमाल करके उसे प्यार के जाल में फंसाया और बाद में उसे बिहार ले गया।

धर्मांतरण कराया और बीफ खिलाया
पीड़िता का कहना है कि बिहार ले जाने के बाद उसे जबरन इस्लाम कबूल कराया गया। उसके बाद लंबे समय तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया। उसका यह भी आरोप है कि उसके गले में भगवान श्री राम का लॉकेट तोड़कर फेंक दिया गया। जबरन धर्मांतरण के बाद उसने उसे बीफ खिलाया और उसे प्रॉस्टिट्यूशन में धकेलना चाहता था।

Share this story

Tags