Kanpur में सगी बहनों को अगवाकर किया दुष्कर्म, स्कूल की किताबें खरीदने निकलीं थी दोनों, दो आरोपी हिरासत में

कानपुर के काकदेव थाना क्षेत्र में कक्षा 10 और 7 में पढ़ने वाली बहनों का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों सोमवार सुबह घर से स्कूल की किताबें खरीदने बुक स्टॉल पर गई थीं। पीड़ित लड़कियों की मां ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। विजय नगर निवासी महिला के मुताबिक, 26 मई की सुबह 10 बजे उसकी कक्षा 10 और 7 में पढ़ने वाली बेटियां बुक स्टॉल पर जा रही थीं। आरोपी उन्हें जबरन बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गए। रास्ते में इलाके के ही एक दबंग युवक और उसके दोस्त ने दोनों को रोक लिया। उन्हें धमकाते हुए जबरन बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गए। महिला का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने घर में बेटियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। दोनों बेटियां डरी हुई थीं। मां के मुताबिक, दोपहर तक दोनों बेटियां घर नहीं पहुंचीं तो उन्होंने बाजार में उनकी तलाश की। किसी तरह वह आरोपियों के घर पहुंचीं। वहां दोनों बेटियां डरी हुई थीं। उसने आरोपियों का विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
इस पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। काकदेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि लड़कियों की मां की तहरीर पर दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।