Samachar Nama
×

यूपी में प्रचंड गर्मी... सबसे गर्म रहा ये शहर, पारा @45.4, मौसम विभाग ने बताया कब तक न मिलेगी राहत
 

यूपी में प्रचंड गर्मी... सबसे गर्म रहा ये शहर, पारा @45.4, मौसम विभाग ने बताया कब तक न मिलेगी राहत

आगरा का तापमान लगातार तीसरे दिन 45 डिग्री से ऊपर रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ आगरा गर्मी के मामले में प्रदेश में अव्वल रहा। अगले 24 घंटे में भी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

चिलचिलाती धूप और लू ने इन दिनों शहरवासियों का हाल बेहाल कर रखा है। सुबह 8 बजे से ही सूरज की किरणें शरीर को जलाने लगती हैं। लू ने भी लोगों को बेहाल कर रखा है। सोमवार से ही शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर चल रहा है।

गर्मी से इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी बेचैन नजर आ रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहन सवार दुपट्टे और साफी आदि से चेहरा ढककर निकल रहे हैं। हालांकि, दिन में लू और धूप के आगे चेहरा और शरीर ढकने की कवायद काफी नहीं है।

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान भी 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में कोई प्रभावी मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। शुष्क मौसम के कारण अगले 24 घंटों में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 12 जून को गर्मी के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 13 जून तक गर्मी का कहर जारी रहने की संभावना है।

ये हैं सबसे गर्म पांच शहर

1 आगरा 45.4

2 उरई 45.2

3 बांदा 44.8

4 झांसी 44.7

5 प्रयागराज 43.8

Share this story

Tags