फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में मर्यादा भूलीं निशा और महक, समाज में अश्लीलता फैलाने के आरोप पुलिस ने किया गिरफ्तार
संभल की दो युवतियों ने जल्दी पैसा कमाने के लिए सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मेहरुल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक इंस्टाग्राम पर mehakpari143 नाम से अकाउंट चलाती हैं। इस अकाउंट पर वे गंदी गालियाँ, अश्लील इशारे और अश्लीलता से जुड़े वीडियो बनाती हैं। उनके 4 लाख से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2024 में पैसों के लालच में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वे सोशल मीडिया पर "महक परी ही कहदे!" नाम से भी मशहूर हो गईं। पुलिस पूछताछ में महक और परी ने बताया कि वे वीडियो से 20 से 25 हज़ार कमा लेती हैं। अब्बा परचून की दुकान चलाते हैं। उनके दो छोटे भाई हैं। महक और परी पहले चांदी का काम करती थीं। गाँव के लोगों ने दोनों बहनों के वीडियो का विरोध भी किया।
पुलिस ने दोनों बहनों को उनके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महक और परी के पास से चार मोबाइल बरामद किए हैं। देखा गया कि दर्शकों ने वीडियो पर अभद्र टिप्पणियां भी कीं। पुलिस ने दोनों बहनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

