Samachar Nama
×

बलरामपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात, चचेरे भाई को बंधक बनाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात, चचेरे भाई को बंधक बनाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

यूपी के बलरामपुर में आरोपियों ने चचेरे भाई की नाबालिग बहन को बंधक बनाकर उसके सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस संबंध में बुधवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार सुबह पुलिस ने आरोपी अख्तर रजा, राज कुरैशी व शिव यादव निवासी हरनीडीह और फिरोज कुरैशी निवासी रफीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 12 जून की रात करीब 11 बजे उतरौला थाना क्षेत्र में हुई। आरोपियों की धमकियों से परिवार के लोग डरे हुए हैं। वे तहरीर नहीं दे रहे थे। एसपी ने सुरक्षा का भरोसा दिया तो मां ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया। उसने बताया कि उसकी बेटी उतरौला कस्बे में लगे मेले में गई थी। उसके साथ गांव की अन्य महिलाएं और चचेरी बहन भी थी। रात में घर लौटते समय कस्बे से कुछ दूर दो बाइक सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। सुनसान जगह देखकर उन्होंने अपने दो और साथियों को बुला लिया। चारों ने चचेरे भाई की पिटाई कर उसे बंधक बना लिया। एक के बाद एक उन्होंने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों की धमकी से परिवार डरा हुआ था
बेटी किसी तरह घर पहुंची और सो गई। 13 जून की सुबह वह दर्द से तड़प रही थी। वह बिस्तर से उठ नहीं पा रही थी। पूछने पर उसने गैंगरेप की जानकारी दी। आरोपी अख्तर रजा, राज कुरैशी, फिरोज कुरैशी और शिव यादव के बारे में पता चलने पर परिवार घबरा गया। मामला बीट कांस्टेबल के जरिए प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह तक पहुंचा। उन्होंने पहले अपने स्तर पर जांच की। मामला सही निकला तो उन्होंने किशोरी के परिजनों से संपर्क किया। एसपी से भी उनकी बात कराई। सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद मां कार्रवाई के लिए राजी हुई।

Share this story

Tags