आइसक्रीम वाले को कार ने कुचला, VIDEO: 22 जून को बेटी की शादी थी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

यूपी के बरेली जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक कार ने साइकिल सवार लड़की को कुचल दिया। हालांकि इस घटना में लड़की की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने कार रोककर लड़की को बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
कार ने लड़की को रौंदा
दरअसल पूरा मामला बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके का बताया जा रहा है। यहां बालाजी मंदिर के पास सी-ब्लॉक में एक चार पहिया वाहन ने लड़की को कुचल दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस हादसे के बाद लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह घटना एक जून की बताई जा रही है।
अस्पताल में भर्ती
जानकारी के मुताबिक शिक्षिका पूनम पाल अपने बेटे अक्षय कुमार के साथ कैंची धाम मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थीं। उस वक्त उनका बेटा अक्षय कार चला रहा था। घर के पास कार चलाते समय अचानक साइकिल सवार बच्ची कार के सामने आ गई, जिसे कार ने कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार रुकवाई और कार के नीचे फंसी मासूम बच्ची को बाहर निकाला। फिलहाल बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आइसक्रीम खरीदकर लौट रही थी बच्ची
घटना की जानकारी देते हुए पड़ोसी मीनू ने बताया कि बच्ची आइसक्रीम खरीदने गई थी। वह आइसक्रीम खरीदकर साइकिल से लौट रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार से एक कार आई और बच्ची उससे टकरा गई। कार बच्ची को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर से निकल गई। बच्ची की हड्डियां टूट गई हैं। उसकी पसली का एक टुकड़ा उसके फेफड़े में चला गया है। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर बताई है। फिलहाल वह कुछ खा भी नहीं पा रही है।