Samachar Nama
×

Moradabad  में पत‍ि ने द‍िखाया बड़ा द‍िल, पत्‍नी को खुद उसके प्रेमी के घर पहुंचाया

 उत्तर प्रदेश न्यूज़ डेस्क !!! पति और प्रेमी के प्यार के बीच महिला की बात सुनकर उत्थान केंद्र के सलाहकार भी चकरा गए। पत्नी के प्रेम का सम्मान करते हुए पति ने खुद प्रेमी के घर जाकर अपनी पत्नी को  सौंप दिया। बताया जा रहा है कि,प्रेमी के साथ सात माह रहने के बाद प्रेमिका को फिर से पति के साथ अपनी बेटी की याद आने लगी। इस बात की जानकारी प्रेमी को होने पर विवाद होने लगा। मीडिया रिपेार्ट के अनुसार , मामला नारी उत्थान केंद्र पहुंचने के बाद काउंसलर ने समझौता कराने के बाद युवती प्रेमी के साथ रहने के लिए राजी हो गई। सलाहकार ने दोनों को मंदिर में शादी करने के निर्देश दिए हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि,मझोला थाना क्षेत्र निवासी एक मजदूर पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्रेम करता था।  परिवार के लोग शादी के लिए राजी नहीं थे। इसके बाद लड़की के स्वजन ने तीन साल पहले उसकी शादी एक दूसरे लड़के से कर दी थी। शादी के बाद युवती ने 1 बेटी को जन्म दिया।बताया जा रहा है कि,महिला अपने प्रेमी से बातचीत करती रही। इसी दौरान पति ने प्रेमी से बात करते हुए उसे पकड़ लिया। विवाद होने के बाद जब पति को लगा कि  पत्नी प्रेमी से बात न करने के लिए नहीं मानेगी तो इसके बाद पति ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी पत्नी को प्रेमिका को सौंपने का निर्णय ले लिया। लेकिन, उसने शर्त रखी कि वह 2 साल की बेटी को नहीं देगा।

पत्नी इसके लिए राजी हो गई, इसके बाद पत‍ि ने खुद प्रेमी से बात करके अपनी पत्नी को उसके घर जाकर छोड़ आया। प्रेमी के घर में आने के बाद कुछ माह बाद प्रेमिका को अपने पुराने पति और बेटी की याद आने लगी। बताया जा रहा है कि,  पुराने पति और बेटी से बात करने लगी।   जब भनक प्रेमी को लगी तो प्रेमिका से विवाद हो गया।   प्रेमिका ने कहा कि उसे बेटी की याद आती है, वह उसे लेना चाहती है।सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि, प्रेमिका के समझाने पर प्रेमी मान गया और पहले पति से बच्ची लेने के लिए उसके घर पहुंच गया।  पहले पति ने दोनों के इस फैसले का विरोध किया और पहली पत्नी की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि, प्रेमी भी इस घटना से नाराज हो गया। बाद में यह मामला नारी उत्थान केंद्र में पहुंच गया। नारी उत्थान केंद्र की काउंसलर ऋतु नारंग ने दोनों पक्षों को सुना। बातचीत के बाद प्रेमी-प्रेमिका दोनों एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। वहीं, यह भी निर्णय लिया गया लड़की अब अपने पूर्व पति से बात नहीं करेगी।

मुरादबाद न्यूज़ डेस्क !!!

Share this story