Samachar Nama
×

गुवाहाटी में खौफनाक वारदात, पति ने पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में रखा, वीडियो में देंखे हाथों की उंगलियां भी काटीं; आरोपी गिरफ्तार

गुवाहाटी में खौफनाक वारदात, पति ने पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में रखा, वीडियो में देंखे हाथों की उंगलियां भी काटीं; आरोपी गिरफ्तार

असम के गुवाहाटी में हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए उसके टुकड़े कर दिए। आरोपी पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर उसे फ्रिज में रख दिया, जबकि उसके दोनों हाथों की उंगलियां भी काट दीं। घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को फ्लैट से तेज बदबू आने लगी। पुलिस के मुताबिक, यह मामला रविवार को सामने आया। पड़ोसियों ने फ्लैट से आ रही दुर्गंध की शिकायत पुलिस से की थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई। वहां 25 वर्षीय रिया तालुकदार का धड़ बरामद हुआ। पुलिस को शक है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की तैयारी की जा रही थी।

शव को कुत्तों को खिलाने की थी योजना

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पति रामानुजन गोस्वामी ने हत्या के बाद शव के टुकड़े किए थे। पुलिस को पता चला है कि वह शव के हिस्सों को कुत्तों को खिलाने की योजना बना रहा था।पुलिस जांच के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने उसी कमरे में खाना बनाया और खाया, जहां उसकी पत्नी का शव मौजूद था। इसके बाद उसने शव को काटकर उसे ठिकाने लगाने की कोशिश की। हालांकि, खाना खाने के बाद वह घर से फरार हो गया।

तेज बदबू से हुआ मामले का खुलासा

घटना के बाद आरोपी के फरार होने से मामला और संदिग्ध हो गया था। रविवार को जब पड़ोसियों ने फ्लैट से तेज बदबू महसूस की तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब फ्लैट खोला तो अंदर का दृश्य देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गईं। सोमवार सुबह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामानुजन गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस अब आरोपी से हत्या के कारणों और पूरी वारदात की जानकारी जुटाने में लगी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे घरेलू विवाद समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या कब की गई और आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद कितने समय तक शव को फ्लैट में रखा था।इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ड़ोसी भी इस घटना से स्तब्ध हैं और उन्होंने आरोपी परिवार के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share this story

Tags