Samachar Nama
×

मथुरा में सुबह से तेज बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

मथुरा में सुबह से तेज बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

शनिवार सुबह करीब 5 बजे मथुरा में मौसम ने अचानक करवट ले ली और जोरदार बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलती रहीं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।इस दौरान आसमान में घने बादल छाए रहे और लगातार बिजली चमकती रही। बादलों की तेज गड़गड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। अचानक बदले मौसम से लोग अपने घरों में ही दुबके रहे।

बारिश के बाद शहर में पिछले कई दिनों से बनी उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि बारिश के कारण कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले घंटों में भी हल्की बारिश या बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।

Share this story

Tags