हल्दी की रस्म में हर्ष फायरिंग से दूल्हे की बुआ की मौत, प्रयागराज के गौरा गांव में हादसा; अवैध तमंचे से चली गोली
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब हल्दी की रस्म के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे की बुआ की गोली लगने से मौत हो गई। घटना मंगलवार रात गौरा गांव में हुई। मृतका की पहचान 60 वर्षीय लालती देवी के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, गौरा गांव निवासी राहुल पटेल की शादी की तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार रात घर में हल्दी की रस्म का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान जश्न के माहौल में एक युवक ने कथित तौर पर अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी।
तमंचे से निकली गोली वहां मौजूद लालती देवी को जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। अचानक हुई इस घटना से समारोह में चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें संभालने की कोशिश करते, लेकिन उनकी मौत हो गई। लालती देवी दूल्हे की रिश्ते में बुआ थीं और नवाबगंज के मलकिया गांव की रहने वाली थीं।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने के बाद फाफामऊ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
आरोपी की तलाश में पुलिस
पुलिस समारोह में मौजूद लोगों से पूछताछ कर गोली चलाने वाले युवक की पहचान और उसकी भूमिका की जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का यह मामला एक बार फिर जश्न के दौरान हथियारों के इस्तेमाल से होने वाले खतरे को सामने लाता है। कुछ पलों के उत्साह में की गई ऐसी लापरवाही किसी परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए मातम में बदल सकती है।