Samachar Nama
×

अर्थी पर थी गर्लफ्रेंड की लाश, बॉयफ्रेंड ने सिंदूर से भर दी मांग, बोला- वादा किया था, शादी करूंगा

अर्थी पर थी गर्लफ्रेंड की लाश, बॉयफ्रेंड ने सिंदूर से भर दी मांग, बोला- वादा किया था, शादी करूंगा

पिछले कुछ दिनों से एक तरफ हम टूटते रिश्तों और प्यार में धोखे की खौफनाक कहानियां सुन रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ महराजगंज के निचलौल से एक ऐसी खबर आई है। जिसने सबको चौंका दिया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी मृत प्रेमिका को अंतिम विदाई देने से पहले मांग में सिंदूर लगाकर उसे पत्नी बना लिया। सोशल मीडिया पर इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर लोगों को हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का मशहूर डायलॉग याद आ गया, 'हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, एक बार शादी करते हैं और एक बार ही प्यार करते हैं।' यह घटना भी कुछ ऐसी ही है।

जानकारी के अनुसार निचलौल के कृष्णा नगर वार्ड निवासी 22 वर्षीय प्रियंका मद्धेशिया का नगर के ही निवासी सनी मद्धेशिया से कई वर्षों से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी जैसे ही दोनों के परिजनों को हुई तो आपसी सहमति से 29 नवंबर को शादी की तिथि तय कर दी गई।

दोनों पक्षों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी थी। लेकिन दुर्भाग्य से इसी बीच युवती प्रियंका घर के अंदर बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवती प्रियंका को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार यह पारिवारिक मामला है। फिलहाल मृतका प्रियंका का विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट।

वायरल वीडियो ने किया भावुक
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक युवती के गालों और माथे पर ऐसे सिंदूर लगा रहा है जैसे कोई अपनी नई नवेली दुल्हन को सिंदूर लगाता है। प्रियंका और सनी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।

दोनों के परिवार भी इस रिश्ते और शादी के लिए तैयार थे। लेकिन अचानक प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अंतिम विदाई से पहले युवक ने अपनी प्रेमिका को मंगलसूत्र पहनाया और फिर उसके शरीर पर साड़ी लपेट दी। जब युवक अपनी प्रेमिका के शव को दरवाजे के सामने खाट पर रखकर पंडित के मंत्रोच्चार के बीच विवाह कर रहा था तो यह सब देखकर परिवार के लोग भी भावुक हो गए।

Share this story

Tags