Samachar Nama
×

होली पर मिलने आई प्रेमिका, बात बिगड़ी तो भाइयों ने BF को मार दी गोली; सोसाइटी में मचा हड़कंप
 

v

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 75 में IV काउंटी सोसाइटी होली के जश्न के दौरान गोलियों से दहल गई, जहां एक युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के भाई ने गोली मार दी। यह घटना सेक्टर 113 थाना इलाके में हुई। मरने वाले की पहचान 39 साल के साहिल सिंघल के तौर पर हुई है। होली की खुशियों के बीच इस घटना से पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया।

महिला अपने भाइयों के साथ साहिल से मिलने आई थी।

पुलिस के मुताबिक, साहिल सिंघल पहले से शादीशुदा था और पिछले चार साल से उसका किसी दूसरी महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। होली के मौके पर महिला अपने दो भाइयों के साथ साहिल से मिलने आई थी। साहिल ने ही दोनों की सोसाइटी में एंट्री करवाई थी। लेकिन, गर्लफ्रेंड के इन्हीं भाइयों ने साहिल की हत्या कर दी।

महिला के भाई ने साहिल को गोली मार दी।

मिलने के दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में महिला के भाई ने साहिल पर गोली चला दी, जो सीधे उसके शरीर में लगी। इससे वह मौके पर ही दर्द से तड़पने लगा। गोली लगने के बाद उसके घरवाले उसे तुरंत एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साहिल को बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें उनके गुनाहों की सजा मिलेगी।

Share this story

Tags