गोरखपुर में लड़की ने किया ऐसा प्रैंक, घर पर पहुंच गई पुलिस… पड़ी फटकार, रो-रोकर मांगने लगी माफी
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक लड़की ने ऐसा मज़ाक किया कि पुलिस उसके घर पहुंच गई। उसने पहले एक गोली खाई और वीडियो रिकॉर्ड किया, फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में बैकग्राउंड में एक गाना बजता दिख रहा है, और लड़की हाथ में गोली पकड़े हुए है। वह पहले उसे कैमरे में दिखाती है और फिर पानी के साथ निगल जाती है। उसने चेहरे पर इमोजी बनाकर यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो अपलोड होते ही मेटा अलर्ट के ज़रिए यूपी पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई।
फिर गोरखपुर पुलिस से संपर्क किया गया और घटना की सूचना दी गई। फिर गोरखपुर पुलिस ने लड़की की लोकेशन ट्रेस की और उसके घर पहुंच गई। लड़की के घर पहुंचने के बाद पुलिस को पता चला कि उसने अपने दोस्तों के साथ मज़ाक किया था और वीडियो बनाते समय उसने जो गोली खाई थी, वह ज़हर की गोली नहीं, बल्कि मटर के दाने की गोली थी।
सोशल मीडिया से वीडियो डिलीट किया गया
इसके बाद गुलरिहा पुलिस ने लड़की को चेतावनी दी और वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया। लड़की ने पुलिस से माफ़ी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न करने का वादा किया। वीडियो के बैकग्राउंड में लड़की ने गाना बजाया, "मेरी मौत की खबर सुनते ही हाथों में मेहंदी रचाने लगते हैं"। जब मामला सामने आया तो पुलिस ने उसे दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार दोपहर 1 बजे मेटा ने पुलिस को बताया कि एक लड़की सुसाइड कर रही है और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और तुरंत जगह का पता लगाकर लड़की तक पहुंची, जहां इस प्रैंक का खुलासा हुआ। लड़की बिहार के गोपालगंज की रहने वाली है और गोरखपुर के गुलरिहा में किराए के कमरे में रह रही थी। गोरखपुर में वह एक होटल में शेफ का काम करती है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती है।

