Samachar Nama
×

Gaziabad महिला ने पति पर लगाया बच्ची को फेंकने का आरोप; तलाश जारी

1234

उत्तर प्रदेश न्यूज़ डेस्क !!!  मंगलवार देर रात उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में दंपति में झगड़े के बाद उसकी नवजात बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के नीचे हिंडन नदी में गिर गई। नदी सूखी पड़ी है,  पास में 1 नाला बह रहा है। यह पता नहीं चल पाया है। बच्ची कहां गिरी, पुलिस और निजी गोताखोरों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि,महिला ने अपने पति पर ही बच्ची को फेंकने का आरोप लगाया है। मूल रूप से बिहार निवासी सनोज अपनी पत्नी अरिया व 10 महीने की बेटी ज्योति सहित गाजियाबाद में कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बुआपुर इलाके में रहता है। वह यहां पर मजदूरी करता है। दंपति पैदल ही नोएडा सेक्टर-62 की तरफ मंगलवार रात करीब एक बजे  जा रहे थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि,  हिंडन नदी के ऊपर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दोनों में झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान बच्ची नीचे गिर गई।

खबरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि,नीचे हिंडन नदी है और उसके ठीक बराबर में एक बड़ा नाला बह रहा है। हिंडन नदी ज्यादातर सूखी पड़ी है। पुलिस ने रातभर बच्ची को नदी में खोजा, लेकिन नहीं मिली।बताया जा रहा है कि, नाले में JCB लगवाकर तलाश की जा रही है। कुछ गोताखोरों का भी सहारा लिया गया है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि, कौशाम्बी इंस्पेक्टर सचिन मलिक का कहना है कि महिला ने अपने पति पर बच्ची को फेंकने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि,यह जांच का विषय है। बताया जा रहा है कि,बच्ची को खोजने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ग़ज़िआबाद  न्यूज़ डेस्क !!!

Share this story