Samachar Nama
×

GAZIABAD  गाजियाबाद में सपा नेता को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली, दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती
 

EFDSF
उत्तर प्रदेश न्यूज़ डेस्क  !!!सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि,बार्डर थाना क्षेत्र की पंचवटी कालोनी में बदमाशों ने सोमवार सुबह सपा नेता दिनेश नागर पर जानलेवा हमला कर दिया। पेट में गोली लगने पर सपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका दिल्ली के जीटीवी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस उनके बयान दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने वारदात को उनके घर के पास ही अंजाम दिया। 

बताया जा रहा है कि दिनेश नागर पंचवटी कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। समाजवादी पार्टी में लोहिया वाहनी के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं। वह पांच बार जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। दिनेश नागर गुर्जर समाज की समस्याओं को भी प्रमुख्ता से उठाते हैं। बताया जा रहा है कि,फिलहाल उनपर गुर्जर सभा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सपा नेता सुबह करीब 11 बजे वह घर के पास किसी काम से गए थे। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। गोली उनके पेट में लगी। वह उपचार के लिए किसी प्रकार दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में डाक्टरों की टीम सपा नेता का आपरेशन कर रही है। डाक्टरों के मुताबिक सपा नेता खतरे से बाहर हैं। आपरेशन के बाद उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वारदात की वजह अभी तक सामने नही आयी है। मामले की जांच की जा रही है। 

Share this story