Samachar Nama
×

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव का ऐलान, वीडियो में जाने 16 अक्टूबर को वोटिंग; MLC की 11 सीटों पर भी होगा मतदान

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव का ऐलान, वीडियो में जाने 16 अक्टूबर को वोटिंग; MLC की 11 सीटों पर भी होगा मतदान

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों के लिए भी चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है। इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को की जाएगी। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इन चुनावों का कार्यक्रम जारी किया।

राज्यसभा की 10 सीटों पर मुकाबला

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इन 10 सीटों में मौजूदा समय में 8 सीटें भाजपा, एक सीट समाजवादी पार्टी और एक सीट बहुजन समाज पार्टी के पास है। राज्यसभा का चुनाव विधानसभा के निर्वाचित सदस्य आनुपातिक प्रतिनिधित्व और सिंगल ट्रांसफरेबल वोट प्रणाली के जरिए करते हैं।चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद अब राजनीतिक दल उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया तेज करेंगे। दी गई जानकारी के मुताबिक, अभी तक किसी भी पार्टी ने इन 10 राज्यसभा सीटों के लिए आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं।

MLC की 11 सीटों पर भी चुनाव

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों के लिए भी चुनाव होने हैं। इन सीटों में 8 सीटें भाजपा और 3 सीटें सपा के पास हैं। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। यूपी के अलावा बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी विधान परिषद की सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है।

इन चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार सपा ने सभी 11 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि भाजपा की ओर से 5 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं।राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के साथ हीउत्तर प्रदेश में दोनों सदनों की खाली होने वाली सीटों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। अब उम्मीदवारों के नाम और नामांकन प्रक्रिया पर सभी की नजर रहेगी

Share this story

Tags