पेट दर्द से परेशान था बुजुर्ग, खुद को ही घोंप लिया चाकू, दिया हैरान कर देने वाला जवाब

यूपी के सीतापुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने पेट में चाकू घोंप लिया। चाकू घोंपने के बाद शख्स चीखने लगा। इसके बाद आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बुजुर्ग को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। घायल बुजुर्ग का कहना है कि उसके पेट में पानी भर गया था, जिससे उसे दर्द हो रहा था। पेट से पानी निकालने के लिए उसने चाकू घोंप लिया। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।
पेट दर्द से परेशान था बुजुर्ग
दरअसल, पूरा मामला खैराबाद थाना क्षेत्र के महेशपुर का बताया जा रहा है। यहां पेट दर्द से परेशान एक बुजुर्ग ने अपने पेट में चाकू घोंप लिया। मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग के पेट में पानी भर गया था। इसे निकालने के लिए उसने अपने पेट में चाकू घोंप लिया। वहीं, पेट में चाकू देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। इसके बाद परिजनों ने बुजुर्ग को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां बुजुर्ग का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पेट में पानी भरने की बात सामने आई आपको बता दें कि महेशपुर निवासी श्रीपाल काफी समय से पेट की बीमारी से परेशान चल रहे थे। अचानक उनके पेट में काफी दर्द हुआ, जिसके बाद असहनीय दर्द से परेशान श्रीपाल ने पेट में जमा पानी निकालने के लिए खुद को चाकू मार लिया। पेट में चाकू मारने के बाद श्रीपाल चिल्लाने लगे, जिसके बाद परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। श्रीपाल के पेट में चाकू देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्रीपाल ने बताया कि उनके पेट में दर्द हो रहा था, जिसके बाद उन्होंने खुद को चाकू मार लिया। अब वह स्वस्थ हैं।