लखनऊ में BJP के रोड शो पर विवाद, वीडियो में देंखे भगवान हनुमान की वेशभूषा के इस्तेमाल पर FIR की मांग
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक रोड शो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रोड शो के दौरान भगवान हनुमान की वेशभूषा के कथित अनुचित इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक वकील ने शिकायत दर्ज कराई है।
चंडीगढ़ DGP और SSP को भेजी गई शिकायत
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील और 'काउंसिल ऑफ लॉयर्स' के चेयरमैन वासु रंजन ने सोमवार दोपहर 1 बजे चंडीगढ़ के DGP और SSP को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो के दौरान भगवान हनुमान का वेश धारण किए एक व्यक्ति को उनके आगे नृत्य कराया गया, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शिकायतकर्ता का कहना है कि भगवान हनुमान के पावन स्वरूप का इस तरह सार्वजनिक कार्यक्रम में इस्तेमाल अनुचित और अपमानजनक है। उन्होंने इसे धार्मिक आस्था के विपरीत बताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
FIR दर्ज करने और जांच की मांग
शिकायत में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की गई है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना से जुड़े सभी डिजिटल व अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की भी अपील की गई है।
पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार
फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिकायत मिलने के बाद संबंधित एजेंसियां मामले की जांच और कानूनी पहलुओं पर विचार कर सकती हैं।

