CM योगी आज वाराणसी दौरे पर: बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण, काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में करेंगे दर्शन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वाराणसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे।बाढ़ के कारण प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की जा सकती है। मुख्यमंत्री अधिकारियों से बाढ़ और प्रभावित लोगों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेंगे।
काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन
वाराणसी दौरे के दौरान सीएम योगी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह कालभैरव मंदिर भी जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के दौरान अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर रहेगी नजर
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में मुख्यमंत्री का हवाई सर्वेक्षण प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। दौरे के दौरान सीएम योगी अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री और जरूरी सुविधाएं पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे सकते हैं।

