Samachar Nama
×

मुख्यमंत्री योगी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का हेलीकॉप्टर से किया निरीक्षण, तैयारीयों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का हेलीकॉप्टर से किया निरीक्षण, तैयारीयों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने गंग नहर पटरी मार्ग को देखा। उन्होंने कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से बात भी की। उनके हवाई निरीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगीना के गांव हुरनंगला पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सैनी की दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी। भूरापुर गांव में हेलीपैड बनाया गया था। उक्त कार्यक्रम के साथ ही नगीना जाते समय मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने नहर पटरी कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया।

बिजनौर पहुंचकर उन्होंने कांवड़ यात्रा को लेकर की गई तैयारियों के बारे में अधिकारियों से इनपुट भी लिया। मुख्यमंत्री ने मेरठ के मुजफ्फरनगर होते हुए मुरादनगर जाने वाली नहर पटरी का निरीक्षण किया। उक्त नहर पटरी कांवड़ मार्ग के रूप में प्रयोग की जाती है। बता दें कि श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है।

पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। बिजनौर में यातायात के लिए उचित प्लान बनाया गया है। यहां 20 स्थानों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इन स्थानों पर 90 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। यह डायवर्जन 9 जुलाई की शाम से लागू होने की संभावना है।a

Share this story

Tags