Samachar Nama
×

 किशोरी को कार से फेंकने के बाद दरिंदों ने किया था ये काम, बुलंदशहर केस में नया खुलासा

 किशोरी को कार से फेंकने के बाद दरिंदों ने किया था ये काम, बुलंदशहर केस में नया खुलासा

हाईवे पर हुई दरिंदगी और हत्या मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। मेरठ के जानी क्षेत्र में युवती को कार से बाहर फेंकने के बाद दरिंदों ने उसे रौंद भी दिया। पुलिस ने अब इस मामले में अपहरण का आरोप भी जोड़ दिया है।

उत्तर प्रदेश में हाईवे पर एक किशोरी की हत्या और दूसरी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हत्या के साथ अपहरण की धारा भी जोड़ दी गई है। इससे पहले गैंगरेप पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि लड़की को कार से बाहर फेंकने के बाद आरोपियों ने उसे रिवर्स गियर में डाला और कुचल दिया।

6 मई की शाम करीब 7 बजे आरोपी अमित और संदीप ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सूरजपुर थाना क्षेत्र से दो किशोरियों को अपनी कार में बिठाकर ले गए। इसके बाद वह तीसरे युवक गौरव को गाजियाबाद के लालकुआं से अपने साथ ले गया।

चलती कार में किशोरी से तीन घंटे तक सामूहिक बलात्कार
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में एक किशोरी को होटल में जाने से मना करने पर चलती कार से बाहर फेंक दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने एक अन्य किशोरी के साथ चलती कार में करीब तीन घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म किया।

तीनों आरोपियों को 10 मई को गिरफ्तार किया गया था।
सात मई की सुबह आरोपियों के चंगुल से छूटकर दुष्कर्म पीड़िता खुर्जा नगर कोतवाली थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना बताई। 10 मई को मुठभेड़ में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Share this story

Tags