Samachar Nama
×

SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, 8 लोगों पर FIR; 6 कैशियर हिरासत में

SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, 8 लोगों पर FIR; 6 कैशियर हिरासत में

राम मंदिर दान चोरी मामले में एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद पहला बड़ा कानूनी एक्शन सामने आया है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर अयोध्या थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

एफआईआर में रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, मनीष यादव, लवकुश मिश्र, रमा शंकर मिश्र और सुभाष श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं।

बीएनएस की कई धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306, 316(5), 317(4), 61 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं के तहत गंभीर आर्थिक और आपराधिक आरोप लगाए गए हैं।

छापेमारी के बाद हिरासत में आरोपी

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने कई आरोपियों के घरों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार, अनुकल्प मिश्र और लवकुश मिश्र को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

6 कैशियर भी जांच के घेरे में

मामले में सामने आया है कि आरोपियों में से 6 लोग कैशियर के रूप में कार्यरत थे, जिन पर दान राशि की गिनती और संचालन में अनियमितताओं के आरोप हैं।

CCTV फुटेज से खुलासा

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान CCTV फुटेज में कुछ आरोपियों को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया गया, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही उनके कथित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

बड़े नाम FIR से बाहर, जांच जारी

एफआईआर में किसी बड़े पदाधिकारी या चर्चित नाम का उल्लेख नहीं है, जिससे मामले को लेकर और सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस और एसआईटी आगे की जांच में जुटी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share this story

Tags