Samachar Nama
×

आजम खान और बेटे अब्दुल्ला शाम तक जेल से बाहर आ सकते हैं: रिहाई के परवाने जारी, समर्थक बोले- हमारे लिए आज ईद का दिन

आजम खान और बेटे अब्दुल्ला शाम तक जेल से बाहर आ सकते हैं: रिहाई के परवाने जारी, समर्थक बोले- हमारे लिए आज ईद का दिन

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। दोनों शनिवार शाम तक रामपुर जिला जेल से बाहर आ सकते हैं। दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद स्थानीय अदालत ने उनकी रिहाई के परवाने जारी कर दिए हैं। रिहाई की खबर मिलते ही रामपुर में समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। समर्थकों में खुशी का माहौल है। कुछ समर्थकों ने इसे अपने लिए ईद जैसा दिन बताया है।

दो पैन कार्ड मामले में मिली जमानत

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली थी। अदालत ने दोनों की सजा निलंबित करते हुए जमानत मंजूर की थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।हाईकोर्ट के आदेश के बाद दोनों की ओर से स्थानीय अदालत में जमानत की औपचारिकताएं पूरी की गईं। जमानतियों के सत्यापन और जरूरी रकम जमा कराने के बाद अदालत ने रिहाई परवाने जारी कर दिए।

जेल के बाहर समर्थकों की भीड़

रिहाई की खबर सामने आने के बाद रामपुर जिला जेल के बाहर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की आवाजाही बढ़ गई है। समर्थक अपने नेता और उनके बेटे के बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। आजम खान के समर्थकों का कहना है कि लंबे समय बाद यह उनके लिए खुशी का मौका है। इसी वजह से कुछ लोगों ने आज के दिन को ईद जैसा बताया।

जेल प्रशासन की प्रक्रिया पूरी होना जरूरी

हालांकि, दोनों की रिहाई जेल प्रशासन की अंतिम जांच और औपचारिकताओं पर निर्भर करेगी। जेल प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि आजम खान और अब्दुल्ला आजम किसी अन्य मामले में निरुद्ध तो नहीं हैं। यदि किसी दूसरे मुकदमे में कोई कानूनी अड़चन सामने आती है तो रिहाई में देरी हो सकती है

Share this story

Tags