Samachar Nama
×

अजय कुमार यादव को समाजवादी मजदूर सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया

अजय कुमार यादव को समाजवादी मजदूर सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया

जौनपुर के मनवल निवासी अजय कुमार यादव को समाजवादी मजदूर सभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर विधान परिषद सदस्य राहुल निगम वारसी द्वारा किया गया है।

मनोनयन पत्र जारी करते हुए वारसी ने कहा कि अजय कुमार यादव के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने में सक्षम होगा। नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि वह लगातार पार्टी की सेवा में व्यस्त हैं। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के विचारों का अनुसरण करते हुए वह पार्टी में शामिल हुए और पार्टी के विकास के लिए लगातार सक्रिय हैं।

Share this story

Tags