Samachar Nama
×

आगरा: सुशील नगर दोहरे हत्याकांड में ऐतिहासिक फैसला, पति-देवर-ससुर को फांसी

आगरा: सुशील नगर दोहरे हत्याकांड में ऐतिहासिक फैसला, पति-देवर-ससुर को फांसी

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बहुचर्चित सुशील नगर (एत्माद्दौला) दोहरे हत्याकांड मामले में अदालत ने बुधवार को बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है।

अपर जिला जज (न्यायालय संख्या-26) अमरजीत की अदालत ने इस मामले को ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ की श्रेणी में मानते हुए मृतका के पति, देवर और ससुर को फांसी की सजा सुनाई है।

कोर्ट ने तीनों दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, मामले में आरोपी मृतका की सास को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।

इस फैसले के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।

यह मामला लंबे समय से सुर्खियों में था और अदालत के इस फैसले को न्यायिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

Share this story

Tags