आपसी मतभेद के बाद कारोबारी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर खुद को गोली से उड़ाया, जानें पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कर्ज में डूबे एक रियल एस्टेट कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उन्होंने फेसबुक लाइव पर अपना दर्द बयां किया। कारोबारी ने बताया कि उनके पास अपनी बेटी के लिए इंसुलिन इंजेक्शन खरीदने के भी पैसे नहीं हैं। उन्होंने सीएम योगी, पीएम मोदी, बड़े उद्योगपतियों और मशहूर हस्तियों से अपने परिवार के लिए मदद की गुहार भी लगाई। वह कर्ज से इतना परेशान थे कि उन्हें मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं सूझा।
गार्ड ने बंदूक से खुद को गोली मारी

कारोबारी ने अपने ही ऑफिस में गार्ड की बंदूक से खुद को गोली मार ली। जानकारी के मुताबिक, कारोबारी पर करोड़ों रुपये का कर्ज था। जिसके चलते वह पिछले ढाई साल से मानसिक तनाव में थे। उन्होंने अपने फेसबुक लाइव के दौरान यह जानकारी दी। परिवार ने फेसबुक लाइव देखकर तुरंत पुलिस को फोन किया। वह उनके ऑफिस की ओर दौड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जब तक परिवार वहां पहुंचा, तब तक उन्होंने गार्ड की बंदूक से खुद को गोली मार ली थी।
कर्ज के कारण आत्महत्या
इस पूरे मामले पर लखनऊ पुलिस के एडीसीपी पंकज सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि रियल एस्टेट कारोबारी ने गार्ड की बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले कुछ सालों से कर्ज में डूबे होने के कारण परेशान था। आर्थिक तंगी के चलते उसने यह कदम उठाया।
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |

