Samachar Nama
×

 पुलिस में फिर भर्ती होंगी करीब 3800 महिलाएं, पीएसी महिला वाहिनी में 2388 पद

 पुलिस में फिर भर्ती होंगी करीब 3800 महिलाएं, पीएसी महिला वाहिनी में 2388 पद

उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कर्मचारियों की संख्या में फिर इजाफा होने जा रहा है। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की संख्या करीब 55 हजार हो जाएगी। जल्द ही 24 हजार पदों पर होने वाली भर्ती में करीब 3800 महिलाओं को खाकी पहनने का मौका मिलेगा। खास तौर पर पीएसी की तीन नई महिला बटालियनों में 2388 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा नागरिक पुलिस में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 20 फीसदी पदों पर भी महिलाओं को भर्ती का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि वर्तमान में राज्य पुलिस में करीब 37 हजार महिलाएं कार्यरत हैं। इनमें से 35 हजार नागरिक पुलिस में हैं। हाल ही में कांस्टेबल नागरिक पुलिस की भर्ती में भी 12 हजार महिलाओं का चयन हुआ है। फैक्ट फाइल
फिलहाल 37000 महिला पुलिस कर्मी कार्यरत हैं
हाल ही में 12048 महिला कांस्टेबल का चयन हुआ
महिला बटालियन के लिए 2388 कांस्टेबल की भर्ती होगी
महिला बटालियन में 106 सब इंस्पेक्टर की भर्ती होगी
पुलिस बल में 20% तक महिलाएं होंगी
प्रदेश पुलिस में करीब 24 हजार पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शासन से हरी झंडी मिलते ही इसका विज्ञापन जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। सूत्रों की मानें तो 15 जून तक विज्ञापन जारी किया जा सकता है। पहले इसे अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी करने की योजना थी।

डीजीपी मुख्यालय ने पिछले दिनों कांस्टेबल के 19,220 और सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती बोर्ड को प्रस्ताव भेजा था। इसमें कांस्टेबल पीएसी के 9837 पद, कांस्टेबल पीएसी महिला वाहिनी के 2282 पद, कांस्टेबल नागरिक पुलिस के 3245 पद, कांस्टेबल पीएसी/सशस्त्र पुलिस के 2444 पद, कांस्टेबल विशेष सुरक्षा बल के 1341 पद और घुड़सवार पुलिस के 71 पद (कुल 19220) शामिल हैं।

भर्ती में तीन साल की छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी
साथ ही सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के 4242 पद, सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस/प्लाटून कमांडर महिला वाहिनी बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ के 106 पद, प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के 135 पद, सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल के 60 पद शामिल हैं। अब बोर्ड इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी कर रहा है।

Share this story

Tags