अकबर खान नाम के युवक पर लव जिहाद करने का आरोप, खूब हुआ हंगामा, हिंदू लड़की ने VIDEO जारी कर कही ये बात

यूपी के गाजियाबाद से एक हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। यह मामला इंदिरापुरम कोर्ट का है। यहां एक लड़की के परिवार ने अकबर खान नाम के एक शख्स पर लव जिहाद करने और उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाने का आरोप लगाया है। खबर यह भी है कि अकबर ने इसी मोहल्ले में रहने वाली एक बालिग लड़की से कोर्ट मैरिज भी कर ली है।
क्या है मामला?
दो दिन पहले लड़की के परिवार ने इंदिरापुरम थाने में अकबर नाम के एक लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि उसने लव जिहाद करके उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया है। इससे पहले हिंदू संगठन ने थाने का घेराव किया था और शाम को कोर्ट में अकबर की जनसुविधा की दुकान में भी तोड़फोड़ की गई थी।
अकबर को जेल भेज दिया गया
पुलिस का कहना है कि अकबर को जेल भेज दिया गया है। लड़की बालिग है और लड़के के साथ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एफआईआर में क्या है?
एफआईआर के मुताबिक लड़की के पिता का कहना है कि ब्यूटी पार्लर चलाने वाली उनकी 22 वर्षीय बेटी को जनसेवा केंद्र चलाने वाले अकबर खान ने दुकान में बंधक बना लिया था। जब पिता अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचे तो 4-5 महिलाओं ने उन्हें पकड़ लिया और अकबर और मकसद ने कहा कि लड़की की शादी उनसे करवा दो, नहीं तो जान से मार देंगे। लड़की के पिता ने कहा कि जब हमने विरोध किया तो उन्होंने मेरी पत्नी के गहने छीन लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद अकबर मेरी बेटी को लेकर भाग गया। आपको बता दें कि इस मामले में लड़की बालिग है। अकबर और मकसद आरोपी हैं। जांच जारी है। लड़की ने वीडियो बनाकर बयान दिया इस मामले में लड़की ने वीडियो बनाकर बयान दिया है। जिसमें वह कह रही है कि वह 9 साल से अकबर के साथ रिलेशनशिप में है। लड़की का कहना है कि उसके माता-पिता ने उसके साथ मारपीट की है, जिससे वह डरी हुई है और अपनी मर्जी से अपने पति अकबर के साथ जा रही है। लड़की ने अपील की है कि उसके पति के परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। मैं अपनी मर्जी से अपने पति के साथ जा रही हूं।