चेहरे पर घूंघट, हाथ में लट्ठ निशाने पर हुरियारे, 10 क्विंटल गुलाल उड़ेगा, एक्सक्लूसिव वीडियो में जाने बरसाना की लट्ठमार होली आज
बरसाना की प्रसिद्ध लट्ठमार होली शुरू हो गई है, और इस मौके पर देशभर से श्रद्धालु जोश और उत्साह के साथ राधा-रानी की शरण में पहुंच रहे हैं। रंग-बिरंगे गुलाल से रंगे भक्त लट्ठमार होली के धूम में ढोल-नगाड़ों पर झूमते हुए मस्ती में डूबे हुए हैं। इस रंगीन उत्सव में सुरक्षा व्यवस्था का भी खास ध्यान रखा गया है। महिलाओं ने भी सुरक्षा कर्मियों के साथ लठामार होली में हिस्सा लिया, जिससे उत्सव में और भी रंगत बढ़ गई।
नंदगांव से आने वाले हुरियारों का बरसाना में पीली पोखर पर स्वागत करने की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां उनके स्वागत के लिए 2000 किलो ठंडाई तैयार की जा रही है। इस मौके पर एसएसपी ने बताया कि लट्ठमार होली में लगभग 20 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से, इस क्षेत्र में 180 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। साथ ही, पीएसी और एंटी रोमियो टीम भी मौके पर तैनात हैं।
इस महत्वपूर्ण उत्सव में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था के तहत करीब 4500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और इस होली का आनंद बिना किसी परेशानी के लिया जा सके।

