13 साल की किशोरी संग 14 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, बाथरूम में नहा रही, पीड़िता है गर्भवती

यूपी के हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात एक किशोरी से दुष्कर्म की रिपोर्ट घटना के पांच महीने से अधिक समय बाद दर्ज की गई। इस मामले में आरोपी भी नाबालिग है। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। किशोरी के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 25 दिसंबर को उसकी बेटी (13) बाथरूम में नहा रही थी। उसी समय पड़ोस का एक किशोर घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किशोर की उम्र भी 18 वर्ष से कम है, उसने उनकी बेटी को किसी को न बताने की धमकी दी। पीड़िता की बड़ी बहन ने जब उसे गर्भवती देखा तो उसने दुष्कर्म की बात बताई। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।