लखनऊ मेट्रो स्टेशन पर महिला के पास से 53 कारतूस बरामद, सुरक्षा जांच में खुलासा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला के पास से भारी मात्रा में कारतूस बरामद होने का मामला सामने आया है। इस घटना से मेट्रो सुरक्षा व्यवस्था में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, कानपुर निवासी प्रतिभा पाल नाम की महिला चेकिंग के दौरान मेट्रो स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों ने नियमित जांच के तहत उसे एक्स-रे स्कैनिंग के लिए भेजा, जहां संदिग्ध वस्तुएं दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
Lucknow: जांच के बाद महिला के पास से कुल 53 कारतूस बरामद किए गए, जिनमें .303 बोर और प्रतिबंधित 9 एमएम के कारतूस शामिल बताए जा रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में कारतूस मिलने से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।मामला सामने आने के बाद महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये कारतूस उसके पास कैसे पहुंचे और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं है।
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि मेट्रो स्टेशन से संवेदनशील स्थान पर इस तरह की बरामदगी गंभीर मामला है और इसकी गहन जांच की जा रही है। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि महिला का किसी आपराधिक गिरोह से संबंध तो नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

