Samachar Nama
×

अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 5 महिलाओं की मौत,12 झुलसे

:अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 5 महिलाओं की मौत,12 झुलसे 2 hours ago

अमरोहा जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी गांव के जंगल में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि फैक्ट्री का टीन शेड पूरी तरह ध्वस्त हो गया। हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में मदद की। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव बुरी तरह जले हुए हैं। कुछ के टुकड़े हो गए हैं।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है। फैक्ट्री मालिक के लाइसेंस की जांच शुरू जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। सभी पहलुओं की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। फैक्ट्री मालिक के लाइसेंस और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। डीएम ने बताया कि चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पूरी घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। फैक्ट्री मालिक के लाइसेंस की जांच की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री हापुड़ के रहने वाले एक व्यक्ति की बताई जा रही है। पटाखा फैक्ट्री ढही विस्फोट इतना जोरदार था कि फैक्ट्री ढह गई। टिन शेड के टुकड़े कई मीटर दूर जाकर गिरे। मलबे में कई मजदूर दब गए। घायलों को तत्काल अमरोहा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share this story

Tags