हरदोई में बारात से वापस लौट रही कार खाईं में गिरी, 5 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के करकुंज रोड पर रविवार रात 11:15 बजे तेज रफ्तार कार ने ऑटो और बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें कोई यात्री नहीं था। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
बाइक के बाद ऑटो में टक्कर मारी
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सेक्टर 11 स्थित पानी की टंकी से सफेद रंग की कार करकुंज की ओर जा रही थी। उसी समय बाइक और ऑटो करकुंज से पानी की टंकी की ओर जा रहे थे। कार ने पहले बाइक में टक्कर मारी। उसमें 3 लोग सवार थे। इसके बाद ऑटो ने भी कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो और बाइक कई मीटर दूर जा गिरे। जिससे चीख-पुकार मच गई।
दो लोग गंभीर हालत में
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बाइक सवारों और ऑटो चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उनकी पहचान हरीपर्वत के गिहरा बस्ती निवासी आशुतोष (21) और रितिक के रूप में हुई। गिहरा बस्ती के साजन और आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 निवासी सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंच गए। उनमें कोहराम मच गया।