Samachar Nama
×

वृंदावन के 275 भवन आ रहे दायरे में, 2023 के सर्वे बना आधार, डोर-टू-डोर हो रहा सत्यापन

वृंदावन के 275 भवन आ रहे दायरे में, 2023 के सर्वे बना आधार, डोर-टू-डोर हो रहा सत्यापन

प्रस्तावित श्री बांके बिहारी कॉरिडोर के निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 2023 में हुए सर्वे रिपोर्ट के आधार पर अब तक करीब 70 भवनों का सत्यापन हो चुका है। इससे पहले करीब 275 भवन और दुकानें चिह्नित की गई थीं। प्रशासन ने इन भवनों का दोबारा सत्यापन कराने की योजना बनाई है। श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर प्रशासन और सेवायतों के बीच चल रहे गतिरोध के बीच सर्वे का सत्यापन चल रहा है। जनवरी 2023 में हुए सर्वे में 275 भवन कॉरिडोर के दायरे में आ रहे थे। अब सुप्रीम कोर्ट से निर्माण का रास्ता साफ होने के बाद कॉरिडोर से प्रभावित लोगों ने प्रशासन से दोबारा सर्वे कराने की मांग की है। जिला प्रशासन ने 2023 में हुए सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सत्यापन कराने की योजना बनाई है। एडीएम एफआर डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि सर्वे में शामिल भवनों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन टीम के एक दर्जन सदस्य घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। 2023 के सर्वे में कॉरिडोर के अंतर्गत 275 इमारतें आईं, उन्हीं इमारतों का सत्यापन किया जा रहा है। अब तक 70 इमारतों का सत्यापन हो चुका है। सत्यापन में इमारतों की मौजूदा स्थिति, कुल क्षेत्रफल, दिशाएं, मालिकाना हक, उनमें रहने वाले किराएदार आदि की जानकारी जुटाई जा रही है।

Share this story

Tags