10 करोड़ की साइबर ठगी में 15 आरोपी गिरफ्तार, चीन के जालसाजों से जुड़े हैं तार, सरगना की तलाश जारी

रेड्डी अन्ना एप के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के तार चीन के साइबर जालसाजों से जुड़े हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरोह के सरगना गन्नी की तलाश की जा रही है। सरगना की गिरफ्तारी के बाद कई अहम राज खुलेंगे। डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित के मुताबिक गिरफ्तार किए गए 15 आरोपियों में से ज्यादातर बिहार के हैं। वहीं, एक मध्य प्रदेश का है। आरोपियों से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक गिरोह से जुड़े जालसाज अभी भी मध्य प्रदेश और बिहार में सक्रिय हैं। यह गिरोह विभिन्न शहरों में दफ्तर खोलकर ठगी कर रहा है। इसके पीछे चीनी साइबर अपराधियों का हाथ है, जो आर्थिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी कई चीनी एप का भी इस्तेमाल करते थे। बताया जा रहा है कि सरगना गन्नी दुबई में है। पुलिस आरोपियों को भारत वापस लाने के लिए पत्राचार करेगी। कोर्ट से अनुमति लेकर फोन और लैपटॉप की होगी जांच आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद हुए हैं। जल्दबाजी के कारण पुलिस टीम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ढूंढ पाई। अब कोर्ट से अनुमति लेकर आरोपियों के लैपटॉप और मोबाइल फोन का डाटा खंगाला जाएगा। डाटा एनालिसिस से गिरोह के मूल का पता चलेगा। गिरोह ने जिन बैंकों में खाते खोल रखे हैं, उनका भी ब्योरा मिलेगा। इसके बाद इन खातों को बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। जानिए क्या है पूरा मामला गुरुवार को साइबर थाना, साइबर सेल और पीजीआई थाने की संयुक्त टीम ने लोगों से 10 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। वृंदावन योजना स्थित एक फ्लैट से 15 आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी गेमिंग एप और निवेश में मुनाफे का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे थे।