प्रतापगढ़ :तेज हवा और बादल से लुढ़का पारा
पछुआ हवा की तेज चाल और बादल की वजह से रात व दिन के तापमान में गिरावट हुई है। कई बार काले बादल आसमान में छाए लेकिन बारिश नहीं हुई।दिनभर बादल और धूप के बीच लुकाछिपी चलती रही। मंगलवार शाम से ही पछुआ हवा तेज चलने लगी। रात में भी हवा की रफ्तार अधिक रही। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत रही। न्यूनतम तापमान 25.6 से फिसलकर 22.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। बुधवार सुबह भी बादल बने रहे। हालांकि आठ बजे के बाद धूप निकल आई। इसके बाद दिनभर बादल और धूप के बीच लुकाछिपी चलती रही। धूप की वजह से दोपहर में कुछ देर के लिए उमस रही लेकिन तेज हवा से लोगों को राहत मिली। इससे अधिकतम तापमान 31.0 से फिसलकर 29.0 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ देशराज मीणा ने बताया कि पछुआ हवा चल रही है