Samachar Nama
×

दोस्ती बढ़ाकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर करने लगे ब्लैकमेल, पति-पत्नी गिरफ्तार, करतूत सुन दंग रह जाएंगे आप

हैदराबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आर्थिक तंगी से परेशान एक दंपत्ति ने ऐसा कदम उठाया, जिसके बारे में जानकर पुलिस भी हैरान है। पैसे कमाने के लालच ने दोनों को अपराधी बना दिया। दोनों फिलहाल सलाखों के पीछे हैं...
dfas

हैदराबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आर्थिक तंगी से परेशान एक दंपत्ति ने ऐसा कदम उठाया, जिसके बारे में जानकर पुलिस भी हैरान है। पैसे कमाने के लालच ने दोनों को अपराधी बना दिया। दोनों फिलहाल सलाखों के पीछे हैं। दरअसल, अंबरपेट इलाके के मल्लिकार्जुन नगर में रहने वाले पति-पत्नी पैसों के लिए लाइव सेक्स चैट करते थे। इसके बदले लोगों से पांच मिनट के एक से दो हजार रुपये लिए जाते थे। लेकिन उनका लालच इतना बढ़ गया कि दोनों ने वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपियों की पहचान नरेश और पल्लवी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को रंगे हाथों पकड़ा है। उनके घर से हाई डेफिनिशन कैमरे, रिकॉर्डिंग डिवाइस और कई लाइव स्ट्रीमिंग डिवाइस जब्त की गई हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी। नरेश ऑटो चलाता था लेकिन काफी समय से बीमार था। उसकी कमाई से घर चलाना मुश्किल हो रहा था। वहीं, उसकी दोनों बेटियां होनहार छात्रा हैं। एक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है, दूसरी ने 12वीं में 99% अंक हासिल किए हैं। कॉलेज की फीस और दवाइयों का खर्च उठाने के लिए उसने यह काम शुरू किया था। उसे लगा कि मोबाइल ऐप पर ऐसी चीजों से जल्दी पैसे आ सकते हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लाइव वीडियो के लिए दो हजार रुपये तक चार्ज करते थे। उनके द्वारा रिकॉर्ड की गई क्लिप 500 रुपये में बेची जाती थी। ऐप पर ज्यादातर ग्राहक युवा थे। दोनों आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क पहनते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। नरेश और पल्लवी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this story

Tags