Samachar Nama
×

तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन की तबीयत बिगड़ी, मॉर्निंग वॉक के दौरान चक्कर आया, अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी कुछ जाँचें हुई हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतज़ार है। डॉक्टर ने सीएम हेल्थ अपडेट साझा किया....
safd

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी कुछ जाँचें हुई हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतज़ार है। डॉक्टर ने सीएम हेल्थ अपडेट साझा किया है। यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है। सीएम स्टालिन रोज़ाना की तरह सुबह की सैर पर गए थे। तभी अचानक उन्हें चक्कर आने लगे। सीएम को तुरंत चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट का इंतज़ार

अपोलो अस्पताल के चिकित्सा सेवा निदेशक डॉ. अनिल बीजी के अनुसार, सीएम स्टालिन की ज़रूरी जाँचें की जा रही हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

तमिलनाडु में राजनीतिक उथल-पुथल जारी

बता दें कि तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। सोमवार को सीएम स्टालिन की मौजूदगी में AIADMK के पूर्व मंत्री और सांसद अनवर राजा ने DMK से हाथ मिलाया। वहीं, AIADMK ने अनवर राजा को DMK मुख्यालय पहुँचने के बाद ही पार्टी से निष्कासित कर दिया।

अनवर राजा ने भाजपा पर निशाना साधा

अन्नाद्रमुक और भाजपा आगामी चुनावों में साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। हालाँकि, अनवर राजा का कहना है कि तमिलनाडु की राजनीति में भाजपा का बढ़ता प्रभाव पार्टी के लिए एक चेतावनी हो सकता है। भाजपा का मुख्य एजेंडा अन्नाद्रमुक को खत्म करना और द्रमुक के खिलाफ लड़ना है।

Share this story

Tags