नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी है। पिछले चार दिनों से लगातार आंधी चल रही है और रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो रही है। बारिश और ओलावृष्टि का दौर सोमवार को भी जारी रहा। जयपुर, अजमेर, टोंक, बाड़मेर, नागौर और फलौदी समेत कई जिलों में बारिश हुई। उदयपुर में नींबू के आकार के ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रह सकता है। ऐसे में अगले दो दिन तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
तापमान सामान्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा
बारिश और आंधी के चलते प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के सभी जिलों का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। कई जिले ऐसे हैं जहां तापमान सामान्य से 10 से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। यानी उन जिलों में सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सामान्य तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट जोधपुर में रही, जहां तापमान सामान्य से 15 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह फलौदी में सामान्य से 11.6 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में सामान्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 11.0 डिग्री सेल्सियस और अजमेर में सामान्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया। कई जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से काफी नीचे रहा।
इन जिलों में अलर्ट जारी
आज भी राजस्थान के सभी 41 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के सभी जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 22 जिलों बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, शाहपुरा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, सवाई माधोपुर, उदयपुर, बाड़मेर, बालोतरा, जालौर, जोधपुर, नागौर, डीडवाना, कुचामन और पाली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। शेष जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
यहां पढ़ें प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
चूरू में 36.8 डिग्री सेल्सियस
दौसा में 36.2 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली में 35.6 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस
करौली में 35.2 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर में 35.1 डिग्री सेल्सियस
लूणकरणसर में 35.1 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 34.8 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 34.2 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 33.9 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 33.8 डिग्री सेल्सियस
झुंझुनू में 33.5 डिग्री सेल्सियस
प्रतापगढ़ में 33.4 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर में 33.4 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 33.4 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 33.0 डिग्री सेल्सियस
अंता बारा में 32.7 डिग्री सेल्सियस
संगरिया में 32.5 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 32.2 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 31.8 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़
जालौर में 31.6 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 30.6 डिग्री सेल्सियस
फलोदी में 30.4 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 29.7 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 29.4 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 28.9 डिग्री सेल्सियस
पाली में 28.1 डिग्री सेल्सियस
नागौर में 27.2 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर में 25.9 डिग्री सेल्सियस
माउंट आबू में 25.4 डिग्री सेल्सियस

