Samachar Nama
×

राजस्थान के स्कूलों में अनोखी पहल: अब बच्चों को साइबर सुरक्षा पढ़ाएंगे

राजस्थान के स्कूलों में अनोखी पहल: अब बच्चों को साइबर सुरक्षा पढ़ाएंगे

राजस्थान में छात्रों की साइबर सुरक्षा और कानूनी जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की जा रही है। अब प्रदेश के स्कूलों में शिक्षक ही नहीं, बल्कि न्यायिक अधिकारी भी विद्यार्थियों को पढ़ाते नजर आएंगे।

मंगलवार (7 अप्रैल) से शुरू होने वाले ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान के तहत राज्य के चयनित 1400 स्कूलों में 1400 न्यायिक अधिकारी विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी देंगे।

इस अभियान में बच्चों को साइबर बुलिंग, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जाएगा, ताकि वे डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रह सकें।

Rajasthan High Court की पहल से शुरू हो रही इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रारंभिक स्तर से ही विधिक समझ और जागरूकता विकसित करना है।

‘एम्पावरिंग राजस्थान यूथ ए लीगल लिटरेसी इनिशिएटिव-2026’ के तहत चल रहे इस कार्यक्रम से उम्मीद है कि छात्र न केवल कानून के प्रति जागरूक होंगे, बल्कि डिजिटल युग में होने वाले अपराधों से भी खुद को सुरक्षित रख सकेंगे।

Share this story

Tags